Uncategorized

थाने में गुंडागर्दी: पुलिस के सामने ही युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए आरक्षक को कुत्ते से कटवाया

15 अगस्त विज्ञापन


जशपुर जिले के बगीचा थाने में शिकायत दर्ज करवाने आए युवक से कुछ आरोपियों ने थाना परिसर में ही मारपीट की। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। यहां तक की आरोपियों ने आरक्षक को अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। पुलिस ने 2 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 11:20:25 AM (IST)

Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 11:20:25 AM (IST)

थाने में मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. थाना में मारपीट के पांच आरोपित गिरफ्तार
  2. रिपोर्ट दर्ज कराने आए प्रार्थी पर किया हमला
  3. बचाव में आए पुलिसकर्मियों से उलझे आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर: जिले के बगीचा से पुलिस थाने में ही गुंडागर्दी करने का एक मामला सामने आया है। जहां, आरोपियों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आए प्रार्थी पर ही हमला कर दिया और बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों से मारपीट की । इस आरोप में पुलिस ने तीन महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

बता दें कि मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी संत लाल आयाम ने बताया कि मंगलवार 17जुन की रात लगभग 12 बजे प्रार्थी दीपक जायसवाल अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए बगीचा थाना आए हुए थे। इसी बीच आरोपी भी थाना पहुंच गए और वे पीड़ित दीपक को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें: Maoist Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ के इनामी शीर्ष तीन माओवादी ढेर

इस दौरान थाना में संतरी की ड्यूटी में तैनात धनेश्वर राम ने पीड़ित के बचाव के लिए आया। आरोपित उससे भी उलझते हुए झूमा-झटकी करने लगे। इससे आरक्षक जमीन में गिर गया। थाना परिसर में हो रहे हंगामा को देख ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह और एएसआई राजकुमार पैंकरा भी मौके पर पहुंच कर आरोपितों को थाना में मारपीट करने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित सभी पुलिसकर्मियों से उलझ गए।

आरक्षक को कत्ते से कटवाया

इस बीच आरोपितों ने अपने पालतू कुत्ते को जमीन में गिरे धनेश्वर राम को काटने का इशारा किया। इस पर कुत्ते ने आरक्षक के पैर को बुरी तरह से काट लिया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से भाग निकले। मामले में कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने आरोपितों के विरूद्व भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,351 (2),118 (1),191 (2),132 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर लिया है। फरार हुए आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Raipur: साढ़े तीन लाख राशन कार्ड धारकों को लगने वाला है झटका, इस शर्त पर ही मिलेगा अनाज

आरोपी झारखण्ड के निवासी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जाकिर हुसैन 55 साल, सागीर हुसैन 22 साल, रिजवाना खातून 42 साल, सहेला खातून 23 साल, सबीना खातून 25 साल शामिल हैं। सभी आरोपी मूलतः झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के कोरिया कर्मा गांव के रहवासी है। जो बीते कुछ समय से बगीचा के बस स्टेंड पारा में निवास कर रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!