Uncategorized

CG Suspend News: महिला टीचर या मॉडल! मार्केटिंग कंपनी के लिए नाच गाकर करती हैं प्रचार, शिक्षकों के ग्रुपों में फोटो वायरल, निलंबित | CG Suspend News: Middle school teacher Jaimila suspended

15 अगस्त विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से प्रशासन ने शिक्षकों को कड़ा संदेश दिया है कि, शिक्षकीय कार्य छोड़कर दूसरे कार्य करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के दिनांक 8 अप्रेल 2025 के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन में कहा गया है कि, जयमीला लकड़ा शिक्षक, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बागबहार, विकासखण्ड पत्थलगांव जिला जशपुर के द्वारा विद्यालयीन समय का पालन नहीं किया जाता है। पब्लिक एप एवं एनडीटीवी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज में नेटवर्क मार्केटिंग का प्रचार-प्रसार एवं जयमीला लकड़ा के डांस करने का वीडियो वायरल है। जिससे प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है।
यह भी पढ़ें

Jashpur News: चावल बेचने के लिए आए पिता-पुत्र को राइस मिलर ने बंधक बनाया, फिर जमकर की मारपीट, 3 लाख रुपए भी छीने

प्रशासन ने शिक्षकों को दिया कड़ा संदेश

शिक्षिका के निलंबन आदेश प्रतिवेदन के अनुसार जयमीला लकड़ा का उक्त कृत्य से छात्र-छात्राओ का अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ है, जो उनके पदीय गरिमा के विपरीत है, जो छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं नियम 7 का स्पष्ट उल्लघंन है। अत: जयमीला लकड़ा, शिक्षिका शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बागबहार को वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

जयमीला लकड़ा का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में जयमीला लकड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!