Uncategorized
स्कूल में सैनिकों के लिए छात्राओं ने बनाई राखी
दाढ़ी| शासकीय हाई स्कूल उमरिया की कक्षा 9वीं एवं 10वीं की 21 छात्राओं ने ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र-2026 के तहत देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने राखियों के साथ शुभकामना पत्र और तिलक के लिए देश की पावन मिट्टी भी भेजी। इस अभियान में सोनी, पूजा, किरण, चांदनी, विद्या सहित अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में चंदेल मैडम, पंचू साहू, प्राचार्य पीआर सप्रे का विशेष योगदान रहा।
15 अगस्त विज्ञापन




