बलरामपुर के दो युवा खान सर से मिले: शिक्षा जागरूकता के लिए की साइकिल और कांवड़ यात्रा – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दो युवाओं, दीपक यादव और सूर्य यादव ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक यात्रा पूरी की। वे प्रसिद्ध शिक्षक खान सर से मिलने पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात काफी पोसिटिव रही। गाँव टाँगरमहरी के निवासी दीपक यादव (23) और बलरामपुर के वार्ड नंबर 4 के सूर्य यादव (21) ने यह कठिन यात्रा 9 दिनों में पूरी की। सूर्या ने साइकिल से सफर किया, जबकि दीपक अपने कंधे पर कांवड़ लेकर चले। इस कांवड़ में वे लगभग पांच-पांच किलो धान और चावल लेकर गए थे। राज्य की पहचान दर्शाने धान, चावल साथ ले गए दीपक यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है, इसलिए वे अपने राज्य की पहचान दर्शाने के लिए धान और चावल साथ ले गए थे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। आदिवासी बच्चों को मिले सहीं दिशा उन्होंने यह भी बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उनका लक्ष्य था कि यहां के बच्चों को सही दिशा और मार्गदर्शन मिले, ताकि वे भी बड़े संस्थानों में अध्ययन कर सकें और अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। ये यात्रा साहस और समर्पण का एक उदाहरण दोनों युवाओं ने अपनी मुलाकात को ‘बहुत अच्छा’ बताया और कहा कि इस पहल से उन्हें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी काम करने की प्रेरणा मिली है। उनकी यह यात्रा साहस और समर्पण का एक उदाहरण है, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी है।
Source link




