Uncategorized
IPL Auction 2026: क्या इस बार बिकेंगे छत्तीसगढ़ के शुभम अग्रवाल? 40 लाख से होगी बोली की शुरुआत

पिछली बार 2024 में दिसंबर में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे। इनमें 22 वर्षीय आयुष पांडेय, रणजी टीम के कप्तान अमनदीप खरे, अजय मंडल, शुभम अग्रवाल, आशीष डहरिया, प्रशांत साई पैंकरा और प्रतीक यादव के नाम आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। हालांकि, किसी भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिल सका। वहीं, इस बार खिलाड़ियों की संख्या कम है। दूसरी बार आईपीएल नीलामी में पहुंचे शुभम अग्रवाल को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखना होगा।
15 अगस्त विज्ञापन




