क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 120 बोरी अवैध धान जप्त

एसडीएम फरसाबहार ने झारखंड और उड़ीसा बार्डर के चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने झारखंड और उड़ीसा सीमा पर अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। फरसाबहार एसडीएम आर.एस. लाल ने उड़ीसा सीमा के सागजोर और झारखंड सीमा के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में, तहसीलदार राहुल कौशिक ने रात करीब 1 बजे सपघरा बैरियर पर झारखंड से अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर (सोनालिका) को रोका। ट्रैक्टर पर लगभग 50 क्विंटल यानी 120 बोरी अवैध धान लदा हुआ था। इसे जब्त कर संबंधित ट्रैक्टर चालक रामेश्वर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जप्त धान को आगे की प्रक्रिया के लिए करडेगा चौकी के सुपुर्द किया गया और मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार राहुल कौशिक और दुलदुला खाद्य निरीक्षक संदीप गुप्ता मौजूद रहे।

यह कार्रवाई सीमा पर अवैध धान परिवहन रोकने और प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!