एनडीपीएस कार्यवाही: घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को दबोचा

घरघोड़ा :- मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए घरघोड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 250 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झरियापाली निवासी करीम खान (59 वर्ष) लैलूंगा से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की। संदिग्ध को पकड़ने के बाद तलाशी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2,500 रुपये बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत और आशिक पन्ना की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने इस सफलता के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का अपना संकल्प दोहराया है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।




