पावरलिफ्टिंग में चमके बिलासपुर के खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों का एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन

बिलासपुर : 31वीं ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (राॅ) पंजाब के खरड़ और वेस्ट जोन पावरलिफ्टिंग (राॅ) कोरबा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई पदक जीतते हुए जिले का नाम रोशन किया।
इन चैंपियनशिप में कुमारी मेघा भगत, सुश्री सरला हेंब्रम, जयेश पंजवानी, रोशन दुबे, प्रियांशु मानिकपुरी, वीरेंद्र सांवरा, हर्ष अग्रवाल और अक्षत वर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ टीम के कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्तम कुमार साहू की विशेष ट्रेनिंग और टिप्स ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन में मदद की।
तीन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय चयन
पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुमारी मेघा भगत, जयेश पंजवानी और कोच उत्तम कुमार साहू का चयन 2025 में दुबई में होने वाली एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता फरवरी में आयोजित होगी।
विधायक और कुलपति से मिला आशीर्वाद
जीत के बाद खिलाड़ियों ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल के नेतृत्व में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों को मेहनत जारी रखने और जिले व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंग




