Uncategorized

बलरामपुर में अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय का घेराव कर नशाखोरी पर सरकार को घेरा – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन




बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने अफीम की कथित अवैध खेती के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन स्थित अपने कार्यालय से भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में निकले। वे भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में कुछ जिलों में अफीम की अवैध खेती के मामले सामने आए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस की जिला समिति की बैठक भाजपा कार्यालय के घेराव से पहले, राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक और नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया था। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक के बाद, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!