जिस बहन को भाई ने नाजों से पाला, उसी को लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला… इस बात पर हुआ था विवाद | Brother beat his sister to death

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राताखण्ड निवासी आसो बाई मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई कि उसके एक लड़का और एक लड़की है। दोनों की शादी हो चुकी है। उसकी बेटी उर्मिला मांझी (30 वर्ष) विगत दिनों ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया के साथ विवाह हुआ था। कुछ दिन पहले उसके पति दीपक राठिया का निधन हो गया। ऐसे में वह जिससे वह विगत सात दिन से अपनी मायके ग्राम राताखण्ड में आकर रह रही थी। जब से वह गांव आई थी, तब से उसका भाई व उसकी भाभी किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते थे।
भाई ने की निर्मम हत्या
बीते 25 जून को भी भाई-बहन में फिर से विवाद शुरू हो गया। इस बीच भाई सतकुमार माझी (34 वर्ष) ने उर्मिला के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसने धारदार टांगी से कई बार उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे उर्मिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंच कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी सतकुमार के खिलाफ धारा 103(1), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध करते हुए गिरफ्तार कर कर पूछताछ कर रही है।
सूटकेस कांड में बड़ा खुलासा! प्रॉपर्टी के लालच में गला दबाकर हत्या, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार..
प्रेम विवाह से नाराजगी
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि जब से उर्मिला विवाह की थी, तब से सतकुमार उससे रंजिस रखा हुआ था। वहीं उसके पति की मौत होने के बाद मायके आई थी तब से उससे विवाद कर रहा था और अंत में मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इनके विवाद को बीच-बचाव करने गए अन्य लोगों पर भी सतकुमार ने हमला कर दिया था, जिससे अन्य लोगों को भी चोट पहुंची है।
मृतका के पति के निधन होने के बाद विगत सात दिन पहले ही अपनी मायके में आई थी, जिसको लेकर दोनों विवाद चल रहा था। इसी खीज में बुधवार को हत्या कर दिया। जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। – इंगेश्वर यादव, थाना प्रभारी, लैलूंगा




