Uncategorized

5 दिन से लापता क्लर्क का शव तालाब में मिला: जांजगीर-चांपा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी – janjgir champa News

15 अगस्त विज्ञापन




जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा नगर पंचायत में एक शासकीय स्कूल क्लर्क का शव तालाब से बरामद किया गया है। भिलौनी शासकीय स्कूल में पदस्थ 55 वर्षीय रामकुमार निर्मलकर पिछले पांच दिनों से लापता थे। उनका शव रविवार सुबह स्थानीय किराही तालाब में मिला। जानकारी के अनुसार, रामकुमार निर्मलकर 13 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे घर से तालाब जाने की बात कहकर निकले थे। जब वे काफी समय तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने उन्हें खोजने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। नहाने पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में देखा शव तैरता हुआ रविवार सुबह कुछ ग्रामीण किराही तालाब में नहाने पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल वार्ड पार्षद और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मुलमुला पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव कई दिनों तक पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान रामकुमार निर्मलकर के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य किसी कारण की संभावना भी शामिल है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!