Uncategorized

26 जनवरी की रैली में पहुंचे स्टंटबाज: पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं से मारपीट के बाद भाजयुमो ने थाने के बाहर की नारेबाजी – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सेक्टर-6 स्थित लाल मैदान में स्टंटबाजी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। हेलमेट वितरण और बाइक रैली के लिए एकत्रित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ स्टंटबाज युवकों के पहुंचने के बाद हालात बिगड़े। स्टंट रोकने पहुंची पुलिस और मौजूद लोगों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद मारपीट का आरोप भी लगाया गया। घटना के बाद कुछ युवकों को थाना लाया गया। इसके बाद भाजयुमो के करीब 100 कार्यकर्ता भी भिलाई नगर थाने पहुंच गए। थाने के बाहर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सूचना मिलने पर भिलाई नगर सीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। भाजयुमो के पदाधिकारी रैली के लिए हो रहे थे जमा
भाजयुमो के पदाधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर वे रैली निकालने के लिए सेक्टर-6 के लाल मैदान में जमा हो रहे थे। सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट बांटते हुए बाइक रैली निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां आकर स्टंट करने लगे। स्टंटबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंची तो भाग गए थे स्टंटबाज, भाजयुमो कार्यकर्ता से हुई बहस
भाजयुमो के पदाधिकारियों ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब तक स्टंटबाज वहां से जा चुके थे। लेकिन इस बीच हमारे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस हो गई। इस दौरान एक कार्यकर्ता को चोट भी लगी है। इसके बाद पुलिस कुछ युवकों को लेकर थाने आ गई। थाने के बाहर जमा हुए भाजयुमो के पदाधिकारी
घटना के बाद पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची। यहां भाजयुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई गई कि मारपीट करने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मी है, लेकिन बाद में पहचान कराए जाने पर स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति पुलिस का जवान नहीं था। इसके बाद भाजयुमो की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया। भाजुयमो ने कहा- हमारी रैली में शामिल हो गए थे स्टंटबाज
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि सेक्टर-6 लाल मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे थे, तभी कुछ स्टंटबाज वहां आ गए और स्टंट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया। शुरुआत में कार्यकर्ताओं को लगा कि मारपीट में शामिल व्यक्ति पुलिसकर्मी है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि वह पुलिस से संबंधित नहीं था। इसी आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन दिया गया है। अप्रिय स्थिति बनी थी, जिसे बाद में नियंत्रित किया गया : सीएसपी
वहीं सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी को हर साल स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही छह स्थानों पर टीम तैनात की थी। सूचना मिली कि सेक्टर-6 लाल मैदान में कुछ युवक स्टंट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें समझाया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की रैली निकालना प्रतिबंधित है और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। समझाइश के दौरान कुछ देर के लिए अप्रिय स्थिति बनी, जिसे नियंत्रित कर लिया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!