‘दूसरे को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी…’, सुहागरात पर पति से कहने के बाद मायके लौटी दुल्हन; खाया जहर

बलरामपुर जिले में नवविवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पांच मई को उसकी शादी हुई थी। उसने पति से कहा था कि वह किसी और को पसंद करती है, उसक …और पढ़ें
HighLights
- व्हाटसप पर जहर की शीशी की फोटो भेज खाया जहर
- पसंद के युवक से विवाह नहीं करने से थी परेशान
- पति से कहा था कि वह दूसरे युवक से प्रेम करती है
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नवविवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पांच मई को उसकी शादी हुई थी। उसने पति से कहा था कि वह किसी और को पसंद करती है, उसके साथ नहीं रहेगी। मायके वाले उसे विदा कराकर ले गए थे। इसी बीच उसने मायके में कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके पहले व्हाट्सएप पर उसने पिता को जहर की शीशी की तस्वीर भी भेजी थी।
पसंद के युवक से शादी करने से स्वजन ने किया था मना
मृतका जिस युवक को पसंद करती थी, उससे शादी करने से स्वजन ने मना कर दिया था तथा सूरजपुर जिले के एक गांव के युवक से सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी कराई थी। इसी से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम की युवती की शादी पांच मई को हुई थी। उसी रात पति से उसने कहा था कि वह किसी और युवक को पसंद करती है, आपके साथ नहीं रहूंगी।
पिता को व्हाट्सएप पर भेजी जहर की शीशी की फोटो
इसी बीच आठ मई को उसका भाई व अन्य स्वजन विदाई कराकर उसे घर ले गए। 15 मई की सुबह पिता समेत घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान नवविवाहिता अकेली थी। इसी बीच उसने अपने पिता को फोन किया तथा कहा कि व्हाट्सएप चेक कर लें।
जब पिता ने व्हाट्सएप चेक किया तो जहर की शीशी की फोटो थी। पिता जब घर पहुंचे तो बेटी जहर खा चुकी थी। राजपुर अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई।




