छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

13 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर विशेष

15 अगस्त विज्ञापन

*आपदा प्रबंधन : जागरूकता ही बचाव है*

(गौरी शंकर गुप्ता) *घरघोड़ा।* प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को बाढ़, भूकंप, सूखा, आगजनी, चक्रवात जैसी प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध रासेयो इकाई डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राकेश साहू जी ,सतीश कुमार गौर (माईनिंग सरदार एस ई सी एल छाल ओ सी एम) एवं रामू राम (सीनियर ओभर मेन एस ई सी एल बरौद)उपस्थित रहे अतिथियों का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा स्व हस्तनिर्मित पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सुरक्षित रह कर हमें दूसरों की सहायता सतर्कता के साथ करने तथा सी पी आर संबंधी अहम जानकारी छात्रों के साथ साझा किए। पूरे कार्यक्रम में माय भारत के वालेंटियर श्री ठाकुर शशिभूषण ,पवन कुमार राठिया एवं नवीन सिदार की भी उपस्थिति रही उनके द्वारा बताया गया अपना देश में कैसे दो बड़े महामारी प्लेग और कोरोना से मुक्ति मिला।आपदा के समय धैर्य, साहस और समझदारी से काम लेना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों को आपदा के समय प्रथम सहयोगी के रूप में हमेशा तैयार रहना चाहिए ताकि वे समाज की मदद कर सकें।

*मूल मंत्र – “आपदा से डरना नहीं, सतर्क रहकर सामना करना है।”*
कार्यक्रम का सफल संचालन रामप्यारे सूर्यवंशी (स्वीप प्रभारी) के द्वारा किया गया एवं महाविद्यालय स्टॉफ से दीपक ठाकुर,मोहित सिदार,मोनिका लकड़ा,भारती साहू, पद्मिनी भोय, दुर्गेश स्वर्णकार, रजनी सिदार, नैना टोप्पो, वंदना पोर्ते, रिचा मिंज, प्रियंका यादव एवं छात्रों में छोटू, रूपेश,शनी,शंकर, बजरंग सागर, क्षीरसागर,पूजा,बिंदिया,ईशा, कस्तूरी, किरण, सुप्रिया, संध्या, सुमन,दुर्गेश नंदिनी,यामिनी,शशिकला,पूज मरावी, केशरी, भवानी शंकर
करन, त्रिलोचन आदि भारी संख्या छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!