छत्तीसगढ़जशपुर

युवती से अनाचार करना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

आरोपी, युवती को इलाज के लिए ला रहा था, अंबिकापुर से जशपुर, रास्ते में जंगल पर किया दुष्कर्म

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.12.25 को जिला अंबिकापुर निवासी एक 31 वर्षीय युवती ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अंबिकापुर क्षेत्रांतर्गत, घर घर जाकर घरेलू काम करती है, एक वर्ष पूर्व, अंबिकापुर में ही, एक मंगल भवन में आर्युवेदिक डॉक्टरों का मीटिंग था।

प्रार्थिया भी अपने पैर को दिखाने गई थी, डॉक्टरों की मीटिंग समाप्त होने के बाद एक व्यक्ति प्रार्थिया के पास आया, वह अपने आप को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हुए, अपना नाम राम प्रताप सिंह बताया, उसके द्वारा प्रार्थिया से आने का कारण पूछने पर, प्रार्थिया ने एक्सीडेंट के कारण पैर में दर्द होने की बात कही।

फिर आरोपी राम प्रताप सिंह के द्वारा, अपना मोबाइल नंबर को प्रार्थिया को दिया गया, तब से प्रार्थिया व आरोपी राम प्रताप सिंह के मध्य दवाई को लेकर बातचीत होती रहती थी, इसी दौरान दिनांक 14.12.25 को प्रार्थिया को आरोपी राम प्रताप सिंह की ओर से फोन आया और बताया गया कि उसके सीनियर डॉक्टर जशपुर में आ रहे हैं, साथ में चलो, उनसे मिलकर अच्छे से ईलाज करवा दूंगा, तब प्रार्थीया आरोपी की बातों में आकर, उसके साथ जशपुर आने को तैयार हो गई, फिर आरोपी राम प्रताप सिंह, अंबिकापुर में ही प्रार्थिया को मोटर सायकल से लेने आया, फिर प्रार्थिया मोटर साइकल में बैठ कर, राम प्रताप सिंह के साथ जशपुर जाने के लिए निकल गए, तभी रास्ते में कांसाबेल से कुछ दूरी पर, जंगल में आरोपी राम प्रताप सिंह के द्वारा, लघुशंका का बहाना बना कर, मोटर सायकल को रोक दिया गया।

फिर प्रार्थिया भी लघुशंका हेतु जंगल में गई, तभी आरोपी राम प्रताप सिंह के द्वारा पीछे से आकर , प्रार्थिया का हाथ खींचकर, झाड़ी में ले गया, व प्रार्थिया के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, फिर प्रार्थिया को किसी को भी घटना के संबंध में नहीं बताने की धमकी देकर, पुनः मोटर सायकल में बैठा कर, जशपुर ला रहा था, तभी कुनकुरी में एक हॉटल के पास प्रार्थीया ने गर्म पानी पीने का बहाना बनाया।

इस दौरान आरोपी राम प्रताप सिंह किसी के साथ फोन पर व्यस्त था, तभी मौका देखकर प्रार्थिया के द्वारा अपने साथ घटी घटना के संबंध में हॉटल संचालक को बताया गया, हॉटल संचालक के द्वारा प्रार्थिया की स्थिति देख, तत्काल थाना कुनकुरी में संपर्क किया गया, जहां से तत्काल पुलिस बल हॉटल पहुंचकर प्रार्थिया को आरोपी राम प्रताप सिंह के कब्जे से छुड़ाया, आरोपी राम प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया।

चूंकि घटना स्थल थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत होने से प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल में आरोपी राम प्रताप सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म के लिए बी एन एस की धारा 64 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित प्रार्थिया का डॉक्टर से मुलाहिजा भी कराया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी राम प्रताप सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG – 30- G – 5415 को भी जप्त किया गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार,सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक शिवनंदन भगत व नगर सैनिक जोगेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, कांसाबेल क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!