अपराध
यूरिया चोरी के आरोप में दो युवकों को ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में यूरिया खाद चोरी के आरोप में दो युवकों के साथ ग्रामीणों की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित गांव झोलाराव में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस के हवाले करने के बजाय उनके कंधों पर यूरिया की बोरियां रस्सी से बांध दीं।
इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों को गांव में घुमाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
15 अगस्त विज्ञापन




