Uncategorized

विवादों में घिरा अटल परिसर का लोकार्पण: पट्टिका से मेयर समेत वर्तमान पदाधिकारियों के नाम गायब, राजनांदगांव महापौर बोलीं- मेरी सहमति से हुआ – Rajnandgaon News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में वर्धमान नगर GE रोड स्थित अटल परिसर का लोकार्पण विवादों में घिर गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे ने परिसर का लोकार्पण किया।

.

परिसर की लोकार्पण पट्टिका में मेयर मधुसूदन यादव का नाम नहीं है। नगर निगम सभापति पारस वर्मा, पीडब्ल्यूडी चेयरमैन सावन वर्मा और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले समेत वर्तमान पदाधिकारियों के नाम भी गायब हैं। पट्टिका में केवल पूर्व पदाधिकारी और भाजपा नेताओं के नाम हैं।

कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी चेयरमैन सावन वर्मा ने इस मुद्दे पर विरोध जताया। उनकी निगम कर्मचारियों से बहस भी हुई। हालांकि, मेयर मधुसूदन यादव ने कहा कि उनकी सहमति से ही ऐसा किया गया है, क्योंकि पट्टिका बड़ी हो रही थी।

वहीं पूर्व मंत्री स्व. लीलाराम भोजवानी की स्मृति में चैखड़िया पारा गौरव पथ के पास स्वागत द्वार के निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह ने वाजपेयी जी के योगदान को याद करते हुए अटल परिसर के निर्माण के लिए मेयर यादव और निगम परिवार की सराहना की।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!