Uncategorized
विद्यार्थियों ने लखनपुर स्कूल में किया पौधरोपण
कुकदूर| शासकीय प्राथमिक स्कूल ग्राम लखनपुर में विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध हवा उपलब्ध कराने और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है। विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
15 अगस्त विज्ञापन




