Uncategorized

UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे; यहां पढ़ें हर ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन


06:52 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: इस बार मार्कशीट में हुए हैं कई बदलाव

यूपी बोर्ड के छात्रों को इस बार अपनी मार्कशीट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार ऐसा अंकपत्र/प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसे काटा एवं फाड़ा नहीं जा सकेगा। यह पानी में भींगने पर भी नहीं गलेगा। दीमक भी इसे नष्ट नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कई आधुनिक फीचर भी प्रयुक्त किए गए हैं। इसके चलते फर्जी अंकपत्र/प्रमाणपत्र की आसानी से पहचान हो सकेगी।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

06:39 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th 12th Result 2025: 15 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रदेशभर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गई। कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक चला। 15 दिनों में तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

 

06:32 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: दो पालियों में हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हिंदी और स्वास्थ्य सेवा के पेपर से शुरू हुईं, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों ने पहले दिन सैन्य विज्ञान और हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षाएं राज्य भर में दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक चली और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।

 

06:22 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: इस बार 5.56% छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44%) उपस्थित और 302508 (5.56%) अनुपस्थित रहे।

 

05:58 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th-12th Result: यहां देखें कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजा

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाफल को छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से  देखा जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

05:35 AM, 25-Apr-2025

up board 10th 12th result: 15 दिनों में पूरा हुआ 10वीं-12वीं का मूल्यांकन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गईं थीं और 19 मार्च से दाे अप्रैल तक यानी 15 दिनों में यूपी बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया था और 22 दिनों में परिणाम तैयार कर लिया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44) उपस्थित और 302508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

05:13 AM, 25-Apr-2025

UP board Result 2025: 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं परीक्षाएं

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 54.38 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। 

01:53 AM, 25-Apr-2025

UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से “UP Board” का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो “Download” बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

01:48 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: आज दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

12:34 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज आएगा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करेगा। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!