Uncategorized

अग्रसेन जयंती, अंबिकापुर में निकली भव्य शोभायात्रा: धमाल पार्टी, डीजे के साथ निकला जुलूस, शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का हुआ स्वागत – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन


महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती सरगुजा में धूमधाम के साथ मनाई गई। अग्रसेन भवन में पूजा अर्चना के बाद देर शाम अग्रवाल सभा द्वारा भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्यमार्गों से निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में अग्र समाज के लोग शामिल हुए। धमाल पार

.

सरगुजा में श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती पर सुबह अग्रसेन भवन में विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अग्र समाज के लोग शामिल हुए। अग्रसेन भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रसेन चौक से ब्रम्ह रोड, संगम चौक, महामाया चौक, जयस्तंभ चौक से होते हुए वापस होटल मयूरा में समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया।

अग्रसेन जी महाराज की झांकी

शोभायात्रा में परंपरा व आधुनिकता का संगम भव्य शोभायात्रा में धमाल पार्टी के साथ परंपरागत नृत्य के साथ मनमोहक जीवंत झांकियों का अनूठा संगम दिखा। शोभायात्रा में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए। वे समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अग्र पंक्ति में दिखे। शोभायात्रा में समाज के युवा, वयस्क एवं महिलाएं झूमते रहे।

शोभायात्रा में झूमते हुए शामिल हुए लोग

शोभायात्रा में झूमते हुए शामिल हुए लोग

शोभायात्रा में धमाल पार्टी के कलाकारों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। राजस्थानी नृत्य के कलाकारों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षिक किया। रैली में विंटेज कार भी शामिल किए गए थे।

धमाल पार्टी ने किया कला का प्रदर्शन

धमाल पार्टी ने किया कला का प्रदर्शन

देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रवाल सभा सरगुजा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होटल मयूरा में आयोजित किए गए हैं। शोभायात्रा में समाज के करीब 6 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से भगवान अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

शोभायात्रा में शामिल युवा

शोभायात्रा में शामिल युवा

संजय मित्तल ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह के विविध आयोजन 15 दिनों से आयोजित किए जा रहे थे, जिसके तहत कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सहभागिता ज्यादा रही।

अग्रसेन जयंती कार्यक्रम एवं शोभायात्रा को सफल बनाने अग्रवाल सभा के संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजकुमार बंसल, विनोद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सतीष बसंल, रोशन अग्रवाल, आदर्श बसंल, सीमा अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, दुर्गा मित्तल, रेणु अग्रवाल, भूमि अग्रवाल, नेहा अग्रवाल सहित अग्रवाल सभा, महिला सभा, युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में सक्रिय रहे।

शोभायात्रा की तस्वीरें…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!