तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर,बुजुर्ग की मौत: पेंड्रा में महिलाओं और बच्चों समेत 8 घायल, 2 की हालत ख़राब,ड्राइवर की तलाश जारी – Gaurela News

पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक CG10BY7993 का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रहे ऑटो क्रमांक CG31C5718 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ऑटो में सवार थे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हादसे के समय ऑटो में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित 8 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पेंड्रा पहुंचाया। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है। ड्राइवर की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो को प्रद्युम्न तिवारी, जो जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं, चला रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Source link




