CG News: सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य | Big decision regarding people’s safety, registration of lifts and escalators mandatory in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बना राजस्व नामांतरण प्रणाली में सुधार करने वाला भारत का पहला राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ी सभी सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट में शामिल कर दिया है। अब इन सेवाओं को अधिकतम 30 दिन के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय में काम नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इससे उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों (Commercial Institutions) को समय पर सेवा मिलेगी।
1788 करोड़ रुपए का लोन चुका कर कर्ज मुक्त हुआ नवा रायपुर विकास प्राधिकरण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधाएं भाजपा सरकार (BJP Government) की प्राथमिकता है। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इसलिए हमने इस सेवा को लोक सेवा गारंटी अधिनियम (Public Service Guarantee Act) में शामिल किया है, ताकि हर लोगों को समय पर सेवा मिले और उनका भरोसा बना रहे।
छत्तीसगढ़ में युवाओं के हित में बड़ा निर्णय, इन परीक्षाओं का शुल्क किया जाएगा वापस
मुख्य विद्युत निरीक्षणालय ने सभी बिल्डरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और लिफ्ट (Lift) संचालकों से अपील की है कि वे नए नियमों का कड़ाई पालन करें और सुरक्षित रूप से लिफ्ट और एस्केलेटर (Escalators) की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इससे बीमा का खर्च भी घटेगा और कारोबार का जोखिम कम होगा।




