
बिलासपुर 11 मई 2026: मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ को आज स्वर्गीय नितिन कुमार मिश्रा की पुण्य स्मृति में दादा श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा एवं पिता श्री अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा 10 लाख रुपये मूल्य का शव वाहन भेंट किया गया। यह समारोह महासंघ कार्यालय, मुंगेली रोड, बिलासपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ।
श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, जो दीपिका में फोरमैन पद सेवानिवृत्त हुए हैं, के सुपुत्र नितिन कुमार मिश्रा का अल्प आयु में निधन हो गया था। पुत्र की स्मृति को सार्थक बनाने के लिए परिवार ने यह शव वाहन महासंघ को समर्पित किया।
उल्लेखनीय है कि मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ विगत कई वर्षों से बिलासपुर में निःशुल्क शव वाहन सेवा संचालित कर रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार में बड़ी राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में महासंघ के संरक्षक श्री अशोक अग्रवाल अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह भोगल, सचिव श्री राकेश दुआ अजीत सिंह भोगल अध्यक्ष श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति अनिल गुप्ता गोपाल अग्रवाल निरंजन भोजवानी सोनू भोजवानी शरद गुप्ता राजेश गुप्ता श्रीराम यादव नवनीत जायसवाल यशवंत गुप्ता पप्पू भाई जान मनीष अग्रवाल राजकिशोर केसरवानी रॉकी साहू एवं चंद्रप्रकाश मिश्रा धर्मेश शर्मा शरद बाजपेई शेखर पांडे जगदीश अग्रवाल नीरज सिंह ठाकुर प्रदीप कोटा अतुल दुबे बबलू राजपूत अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। पुनीत कार्य के लिए दादा श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा एवं पिता श्री अश्वनी कुमार मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह भोगल ने कहा,
“समाज में ऐसे परिवार जो अपने प्रियजन की याद को सेवा के माध्यम से जीवित रखते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। मिश्रा परिवार का यह योगदान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। हम संकल्प लेते हैं कि इस वाहन का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता और सेवा भाव से किया जाएगा।”
समारोह में उपस्थित व्यापारीगणों ने मिश्रा परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
*जारीकर्ता:*
मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ
मुंगेली रोड, बिलासपुर, छत्तीसगढ़




