
(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में छत्तीसगढ़ शासन की माहिती सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सत्र 2026-27 में अध्यनरत कक्षा 9 वीं की पात्र 46 बालिकाओ को नि:शुल्क सायकल का वितरण आज दिनांक 24.07.2026 को रायकेरा सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, उप सरपंच श्री रोहित साहू, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्षा
श्रीमती कुमुदिनी राठिया, प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार पटेल, पलक गण एवं गांव के गणमान्य नागरिक, सायकल वितरण प्रभारी कु. तनुजा यादव एवं सभी विद्यालयीन स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति में वितरित किया गया साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गए विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं का कहना है कि हम विद्यालय में दूसरे गांव से आकर अध्ययन करते हैं
अब हमें साइकिल मिल जाने से हमें रोज विद्यालय पैदल आना नहीं पड़ेगा इससे हमारे समय बचेगा और हमें थकान से मुक्ति मिलेगी हम आपको बता दें कि यह विद्यालय हमेशा से ही प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण के सक्रियता के कारण शासन के प्रत्येक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करता आया है| यहां का परीक्षा परिणाम भी सदैव उत्कृष्ट ही रहता है स्वच्छता के क्षेत्र में यह विद्यालय पूरे जिले में अपना स्थान रखता है|



