छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, सितंबर में आवेदन शुरू

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होगी। परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के जरिए होने की संभावना है। भर्ती के लिए नियुक्ति प्राधिकारी संबंधित जिले की प्रबंधन और संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी।

फिलहाल विभाग ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। जिसमें पदों की योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, सिलेबस, फीस और परीक्षा योजना की जानकारी दी जाएगी।

कुल 1812 संविदा पद हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590, प्रयोगशाला सहायक के 170, शिक्षक अंग्रेजी के 106 और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर में स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी होगा। लिखित परीक्षा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में संभावित है। परीक्षा सीबीटी से होगी और इसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

व्याख्याता और प्रधानपाठक के कुल 511 पद हैं। इनमें व्याख्याता हिन्दी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47, भूगोल/अर्थशास्त्र 5, इतिहास/राजनीति 6, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य 104, रसायन 44 और भौतिक के 53 पद हैं। प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 और पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पद हैं।

शिक्षक और अन्य पदों पर कुल 1301 पद हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत 34, शिक्षक अंग्रेजी 106, शिक्षक कला 72, शिक्षक विज्ञान 56, शिक्षक गणित 68, व्यायाम शिक्षक 50, ग्रंथपाल 60, शिक्षक कम्प्यूटर 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं।

पदों की संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा भर्ती सहायक शिक्षक के 590 पदों पर होगी। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170 और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद हैं। व्याख्याता पदों में वाणिज्य के सबसे ज्यादा 104 पद हैं।

विभाग ने अभी केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इसलिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, सिलेबस, आवेदन फीस और आवेदन की अंतिम तारीख की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं हुई है। ये जानकारी विज्ञापन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने के लिए कहा गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!