Uncategorized

सुरक्षा में लापरवाही पर भिलाई इस्पात संयंत्र का बड़ा एक्शन, BSP के दो जीएम निलंबित, कई अफसरों को चेतावनी

15 अगस्त विज्ञापन


Bhilai News: भिलाई इस्पात संयंत्र में हाल ही में कार्यस्थल पर हुई मृत्यु एवं कर्मियों के चोटिल होने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं के बाद संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। प्रबंधन ने दोहराया है कि असुरक्षित कार्य और असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पहले की तरह आगे भी सख्ती से लागू रहेगी।

Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 10:11:35 PM (IST)

Updated Date: Fri, 28 Nov 2025 10:11:35 PM (IST)

सुरक्षा में लापरवाही पर भिलाई इस्पात संयंत्र का बड़ा एक्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि ,भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में हाल ही में कार्यस्थल पर हुई मृत्यु एवं कर्मियों के चोटिल होने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं के बाद संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। प्रबंधन ने दोहराया है कि असुरक्षित कार्य और असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पहले की तरह आगे भी सख्ती से लागू रहेगी।

दुर्घटनाओं के कारणों और सुरक्षा संबंधी चूकों की गंभीरता को देखते हुए कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। सिंटर प्लांट–3 के एक महाप्रबंधक शंकर मोरी तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग के एक महाप्रबंधक सुब्रमनी रमनी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालकों प्यारेलाल देशमुख व विनय कुमार को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं तथा प्लेट मिल के दो महाप्रबंधकों सुधाकर व पद्नाभन को एडवाइजरी पत्र दिए गए हैं।

प्रत्येक घटना का मूल कारण विश्लेषण किया गया है, ताकि सभी तथ्यों का मूल्यांकन कर सुधारात्मक और निवारक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। संबंधित विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। संयंत्र प्रबंधन ने दो टूक कहा है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना सभी स्तरों की सामूहिक जिम्मेदारी है, और लापरवाही या असुरक्षित व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!