Uncategorized

Sukma Rescue: 16 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा युवक, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, इलाज जारी

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: तेलावर्ती इलाका जहां रविवार रात 8 बजे सोढ़ी हिड़मा अपना काम कर वापस घर नाव से लौट रहा था। अचानक शबरी नदी में तेज बहाव के कारण छोटी सी नाव पलट गई। उसके बाद वो पानी के तेज बहाव में तैरने की कोशिश की लेकिन पानी ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण वो डूबने लगा। आसपास एक छोटा सा पेड़ पकड़ कर वो रातभर वहीं डटा रहा।

Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 08:09:29 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 08:09:29 PM (IST)

युवक का हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू।

HighLights

  1. तेलावर्ती इलाके में हमेशा नाव चलाता था, अच्छे से जानता था तैराकी
  2. नाव पलट गई उसके बाद झाड़ियों के सहारे 16 घंटे तक डटा रहा
  3. व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा। सीमातर्वी प्रदेश उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के मटेर गांव के रहने वाला सोढ़ी हिड़मा जो सुकमा जिले के तेलावर्ती गांव के पास नाव चलाता था। ऐसे ही रात में नाव पलट गई जिसके बाद वो झाड़ियों के सहारे रातभर डटा रहा, सुबह प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे, उसके बाद हेलिकॉप्टर को बुलाया गया जहां 10 मिनट में रेस्क्यू कर दिया गया। फिलहाल हिड़मा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

युवक की नाव पानी में पलटी

जिला मुख्यालय से लगा हुआ तेलावर्ती इलाका जहां रविवार रात 8 बजे मटेर निवासी सोढ़ी हिड़मा अपना काम कर वापस घर नाव से लौट रहा था। अचानक शबरी नदी में तेज बहाव के कारण छोटी सी नाव पलट गई। उसके बाद वो पानी के तेज बहाव में तैरने की कोशिश की लेकिन पानी ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण वो डूबने लगा। वही आसपास एक छोटा सा पेड़े दिखा जिसे पकड़ कर वो रातभर वही डटा रहा।

ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी

सुबह पास में ही तेलावर्ती पंचायत का नाड़ीगुफा गांव के लोग वहां मछली पकड़ने पहुंचे तो आवाज सुनाई दी उसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सुबह 8 बजे पुलिस प्रशासन और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर सैनिक द्वारा नाव के जरिए ग्रामीण के पास पहुंचने की कोशिश की लेकिन वहां पत्थर ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण नाव नहीं पहुंच रही थी। उसके बाद उड़ीसा का भी बचाव दल पहुंचा। दोनों टीम और सीआरपीएफ के जवान रस्सी के सहारे मानव श्रृंखला बनाते हुए बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।

सेना के जवानों ने किया रेस्क्यू

उसके बाद हेलिकॉप्टर को बुलाया गया। जगदलपुर से सेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजे पहुंचा, हेलिकॉप्टर से एक जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरा उसके बाद फंसे हुए व्यक्ति को अपने साथ ऊपर हेलिकॉप्टर में लेकर चला गया। फंसे हुए व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वही इस दौरान अभिषेक वर्मा एएसपी, परमेश्वर तिलकवार एसडीओपी, तहसीलदार अंबर गुप्ता, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी समेत सीआरपीएफ के अधिकारी और नगर सैनिक के कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!