Uncategorized
सुकमा के डब्बारास में भीषण आग, घर जलकर खाक: आगजनी से लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की – Sukma News

सुकमा जिले के ग्राम डब्बारास (ग्राम पंचायत जिरमपाल) में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घर में रखा कपड़ा, नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर के मालिक कवासी जोगी के परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण उसे काबू नहीं किया जा सका। इस घटना से परिवार को भारी नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत मदद और राहत सामग्री देने की मांग की है।
Source link
15 अगस्त विज्ञापन




