Uncategorized

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड,पाटों में पाला: अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, शीतलहरों के कारण पड़ रही है कड़ाके की ठंड – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन



उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग के पाट इलाकों में न्यूनतम मापमान 2.5 डिग्री से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जन

.

सरगुजा संभाग में उत्तरी सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड जारी हैं बुधवार को भी पाट क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

पाट इलाकों में पाला, सर्द हवाओं ने ठिठुराया बुधवार को भी पाट इलाकों में पाले पड़े। सरगुजा के मैनपाट, बलरामपुर के सामरीपाट एवं बैकुंठपुर के सोनहत इलाकों में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर पाले पड़े हैं।

मौसम साफ रहने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

जनवरी के पहले सप्ताह ठंड से राहत की उम्मीद सरगुजा संभाग में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जनवरी के पहले सप्ताह में छिटपुट बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, मौसम पूरी तरह से साफ है और उत्तरी शीतलहरों के कारण संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

सरगुजा में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण शाम ढलते ही पाट से लेकर मैदानी इलाकों में सन्नाटा पसरने लगा है। लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!