Uncategorized

भाई-बहन की हत्या का शक, कुएं में मिले शव: घर के बाहर खेलते-खेलते हो गए थे गायब, बच्ची के मुंह-गले में बंधा मिला था रुमाल – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में भाई-बहन का शव कुएं में मिला है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार को कुएं में भाई-बहन की लाश मिली है। बहन के मुंह और गले पर रुमाल बंधा मिला है। भाई-बहन को मारकर कुएं में डालने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों को कुएं से निकाल लिया गया है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 3 साल के करण वर्मा और उसकी डेढ़ वर्षीय बहन के रूप में हुई है, जो झुरानदी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जिस डेढ़ साल की बच्ची की लाश कुएं में मिली है, वह जुड़वां बहनें थी। दूसरी बहन घर में थी।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

कुएं का पानी खाली कराया गया, जब जाकर शव बाहर निकाला गया।

बिना मुंडेर वाला कुआं है, घटना के बाद लोग लोग झांकते दिखे।

बिना मुंडेर वाला कुआं है, घटना के बाद लोग लोग झांकते दिखे।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 9 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे गजानंद वर्मा की बेटी और बड़ा बेटा घर के पास खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए। जब ​​परिवार ने भाई-बहन की तलाश की, तो उन्हें बड़े बेटे का शव एक कुएं में दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुएं के पानी को मोटरपंप के जरिए निकाला गया। इसके बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बच्ची की लाश कुएं के लास्ट छोर में मिली है।

कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि आज शवों का पोस्टमॉर्टम होगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

संदिग्धों से पूछताछ की जा रही- पुलिस

थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि यह घटना बेहद संवेदनशील है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद या पुरानी रंजिश भी शामिल है। आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है।

…………………………………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या: पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला, पड़ोसी हिरासत में

हत्या के बाद घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी, मौके पर पुलिस भी मौजूद रहे।

हत्या के बाद घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी, मौके पर पुलिस भी मौजूद रहे।

खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!