सोशल-मीडिया में ईशू को बताया गया हिंदू देवताओं का पिता: मसीही संगठन के फेसबुक पेज में यूजर्स ने अपलोड किए AI वीडियो, हिंदू संगठन आक्रोश में; पुलिस से करेंगे शिकायत – Raipur News

रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ AI जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
.
फेसबुक के कुछ पेजों पर अपलोड किए गए वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं।
इन वीडियो में ईशू (Jesus) को हिंदू देवताओं का “पिता” बताया गया है, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
फ्रॉम हेवन टू अर्थ पेज में सभी वीडियो अपलोड किए गए है।
वायरल वीडियो में ईशू को बताया गया शक्तिशाली
वायरल वीडियो में कथित तौर पर भगवान शिव और भगवान विष्णु को ईशू को अपना पिता बताते हुए दिखाया गया है। वहीं भगवान राम को ईशू से उपदेश लेते और भगवान हनुमान को उन्हें सबसे शक्तिशाली बताते हुए दर्शाया गया है। ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से तैयार किए गए बताए जा रहे हैं।

फ्रॉम हेवन टू अर्थ पेज में सभी वीडियो अपलोड किए गए है।
फ्रॉम हेवन टू अर्थ के नाम से फेसबुक पेज
जिस पेज में एआई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है। वो फेसबुक पेज फ्रॉम हेवन टू अर्थ के नाम से बना हुआ है। इस पेज में हिंदू देवी देवताओं को छोटे बताने वाले दर्जनों वीडियो अपलोड है। इन वीडियो को मसीही समाज के लोगों द्वारा वायरल भी किया जा रहा है।

बजरंग दल अध्यक्ष रवि वाधवानी।
बजरंग दल के पदाधिकारी बोले करेंगे शिकायत
हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस तरह के वीडियो धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश हैं।
बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू संगठन जल्द ही इस मामले की लिखित शिकायत आज पुलिस से करेंगे।
उनका कहना है कि संबंधित फेसबुक पेज और वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ न कर सके।
हिंदू धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया में जहर उगलने वालों पर ठोस कार्रवाई की मांग पुलिस अधिकारियों से करेंगे।




