सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में गई जान? रायगढ़ में महिला की मौत का लाइव वीडियो

रायगढ़ के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में 22 वर्षीय विवाहिता विशाखा देवांगन की पंखे पर साड़ी के फंदे से लटकने के कारण मौत हो गई। घटना के समय कम …और पढ़ें
HighLights
- सोशल मीडिया का जानलेवा क्रेज
- खुदकुशी या भयंकर दुर्घटना?
- डिजिटल सबूतों की पड़ताल
रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि): रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 22 वर्षीय शादीशुदा महिला विशाखा देवांगन का सूने घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए करीब डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है।
पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर मर्ग कायम किया है और मामले की बारिकी से तफ्तीश शुरू कर दी है।यह पूरी घटना मंगलवार 16 जून 2026 की दोपहर की है। मृतका विशाखा के पति शुभम देवांगन एक जूता-चप्पल दुकान में काम करते हैं। घटना के वक्त उसकी सास जानु देवांगन और जेठ काम पर गए हुए थे।
दोपहर में जब सास घर लौटी, तो भीतर का मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद मिला। काफी आवाज देने और सीढ़ी लगाकर झांकने पर जब विशाखा पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकी दिखी, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को रिकॉर्डिंग मोड (अभिलेखन स्थिति) में रखा एक मोबाइल मिला, जिसने इस मौत के पीछे की कहानी को और रहस्यमयी बना दिया है।
मृतका विशाखा को सोशल मीडिया में एक्टिव रहना था पसंद
सोशल मीडिया पर रील के एंगल से भी जांच की जा रही है
वीडियो में साफ दिख रहा है कि विशाखा पंखे पर साड़ी बांधकर फंदा तैयार करती है, तभी अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वह हवा में झूलने लगती है। फिर जेब से धारदार पत्ती निकालकर कपड़े को काटने का प्रयास करती है। वीडियो के अंतिम दृश्यों में वह अपनी जान बचाने के लिए बुरी तरह छटपटाते हुए नजर आ रही है। परिजनों के अनुसार, मृतका को सोशल मीडिया पर रील (Reels) बनाने का गहरा चस्का था।
क्या हो सकता है यह भी पढ़ें—
सोशल मीडिया का जानलेवा क्रेज: मृतका विशाखा को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लगातार एक्टिव रहती थी और अक्सर घर के भीतर तरह-तरह के वीडियो और रील्स शूट किया करती थी।
खुदकुशी या भयंकर दुर्घटना?: वीडियो में फंदा कसने के बाद जिस तरह मृतका खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है, उससे पुलिस को अंदेशा है कि वह केवल वीडियो ड्रामा कर रही थी और अचानक पैर फिसल गया।
परिजनों के बयानों पर टिकी जांच: कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति शुभम, सास और पड़ोसियों के विस्तृत कथन दर्ज किए हैं ताकि यह पता चल सके कि घर में कोई पारिवारिक कलह तो नहीं थी।
डिजिटल सबूतों की पड़ताल: रायगढ़ पुलिस की साइबर सेल टीम मोबाइल के वीडियो और डिलीट किए गए हालिया डेटा को रिकवर कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का वैज्ञानिक खुलासा हो सके। जांच से से पता चलेगा हक्कित क्या है।
वर्जन:
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया था। मृतका का मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में मिला है, जिसमें करीब डेढ़ घंटे का वीडियो दर्ज है। वीडियो की गहराई से फॉरेंसिक जांच की जा रही है कि महिला की मौत रील बनाते वक्त अचानक हुए हादसे के कारण हुई है या उसने सोची-समझी रणनीति के तहत आत्महत्या की है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। सुशांतो बनर्जी, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), रायगढ़



