Uncategorized

सूरजपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला: JCB और प्रशासनिक वाहनों पर पथराव, लाठी-डंडे चले, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त – Surajpur News

15 अगस्त विज्ञापन




सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने जेसीबी और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को निशाना बनाते हुए पथराव किया। पथराव में सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ सुंदरगंज गांव में अवैध कब्जों को हटाने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई। जैसे ही बुलडोजर चला, अतिक्रमण करने वाले ग्रामीण एकजुट हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते यह विरोध हिंसक हो गया और भीड़ ने टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीण और अतिक्रमणकारी भी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर मौजूद राजस्व की टीम स्थिति को संभालने में जुटी हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!