जशपुर

संगीत की तलाश में नीदरलैंड पहुंची भुईगांव की बेटी क्रिस्टीना को मिला डच शिप कैप्टन का साथ, जांजगीर-चांपा में हुई कोर्ट मैरिज

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली क्रिस्टीना नथेनियल (25) संगीत की पढ़ाई के लिए नीदरलैंड गई थीं, जहां उनकी मुलाकात शिप कैप्टन क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम (32) से हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने जांजगीर-चांपा में कोर्ट मैरिज की। डच दूल्हे और छत्तीसगढ़ी दुल्हन की शादी की चर्चा शहरभर में हो रही है।

16 अक्टूबर को दोनों ने अपर कलेक्टर और विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के सामने विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान क्रिस्टीना के पिता हनोक नथेनियल समेत तीन गवाह मौजूद रहे। विवाह अधिकारी ने प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया।

दुल्हन क्रिस्टीना नथेनियल (25) जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के भुईगांव में रहती हैं। उनके पिता हनोक नथेनियल ने बताया कि उनका परिवार करीब 17-18 साल पहले उत्तर प्रदेश से भुईगांव आकर बसा था। यहां उन्होंने राकेश जोशी के साइनिंग स्टार स्कूल से जुड़कर काम शुरू किया। वर्तमान में वे स्कूल के एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े हैं। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी और बेटे की शादी भारत में ही हुई है।

हनोक नथेनियल के मुताबिक, छोटी बेटी क्रिस्टीना ने पामगढ़ में 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद वह साल 2024 में संगीत सीखने नीदरलैंड चली गईं। वहीं उनकी मुलाकात क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम (32) से हुई।

डच दूल्हे क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम (32) पेशे से शिप कैप्टन हैं और नीदरलैंड के रिंगेपल शहर में रहते हैं। उनके पिता विलेम डीर्क वरबूम शिप के मालिक हैं। क्रिस्टीयान खुद भी अच्छे गायक हैं और संगीत में उनकी रुचि है।

म्यूजिक के शौक ने दोनों को करीब ला दिया और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। परिवार के अनुसार, क्रिस्टीयान चाहते थे कि उनकी जीवनसाथी भारतीय हों और विवाह भारत में ही हो। इसी फैसले के बाद दोनों ने जांजगीर-चांपा में विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया।

16 अक्टूबर को क्रिस्टीना और क्रिस्टीयान ने जांजगीर-चांपा में कोर्ट मैरिज की। दोनों अपर कलेक्टर और विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के सामने उपस्थित हुए और तीन गवाहों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद विवाह अधिकारी ने दोनों को मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया।

कोर्ट मैरिज में क्रिस्टीना के पिता हनोक नथेनियल और सोनिया नथेनियल गवाह के रूप में शामिल हुए। शादी के बाद भुईगांव में इस रिश्ते की चर्चा होने लगी है। गांव की बेटी का नीदरलैंड के युवक से विवाह स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!