Uncategorized
सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से कलश में जल लेकर निकाली यात्रा
बम्हनीडीह| ग्राम बड़गढ़ी में 4 अगस्त को शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पंडित संजय तिवारी हैं। कथा शुरू होने से पहले गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें माता-बहनें, भाई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता-बहनों ने सिर पर कलश रखे। भजन-कीर्तन हुआ। बाबा सिद्धेश्वर नाथ की जय के जयकारे लगे। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग से निकली। यह हनुमान मंदिर होते हुए मोहल्लों में घूमी। इसके बाद श्रद्धालु सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां शिव की पूजा-अर्चना की गई। सभी ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा। विधि-विधान से शिव पुराण कथा की शुरुआत कराई गई। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा। गांव में श्रद्धा और उत्साह दिखा।
15 अगस्त विज्ञापन




