Uncategorized

‘श्रम के पसीने से कांग्रेस को आती है खुशबू’: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत बोले, मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया मजदूर दिवस

15 अगस्त विज्ञापन



अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर”श्रमिक महासम्मेलन एवं श्रमश्री अलंकरण समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव प्रान्ताध्यक्ष ट्रेड यूनियन कौंसिल, छत्तीसगढ़ मौजूद रहे। पूरे विश्व में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि श्रमिकों को उनके अधिकारों और योगदान के प्रति सम्मान प्रदान किया जा सके। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ में आज एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर मंच पर नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव, ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,व्यंक टेश सिंह मौजूद रहे.कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत ने अपने उद्बोधन में मजदूरों के महत्व और योगदान पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सम्मान मिलता रहे, इसलिए पूरे विश्व में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। आज इस खुशी के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है कि इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी महानगर में कार्यक्रम हो रहा हो। मैं आप सभी को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं। डॉ. महंत ने इस मौके पर कहा कि श्रम के पसीने से कांग्रेस को खुशबू आती है। हमें ऐसा ही वातावरण बनाकर चलना है, जहां श्रमिकों को सम्मान और अधिकार दोनों मिले। इस विश्व में जो कुछ भी निर्माण हुआ है, वह सेठ-साहूकारों ने नहीं बल्कि श्रमिकों ने अपने हाथों और पसीने से किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश में 70% से अधिक परिवार ऐसे हैं जो श्रमिक पृष्ठभूमि से आते हैं। अगर कोई अपने अंतर्मन को टटोलकर देखे तो पाएगा कि उनके दादा, नाना या पिता एक मजदूर थे। और आज जो हम सुविधा में बैठकर यह बातें कर पा रहे हैं, वह उसी मजदूरी की देन है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक महासम्मेलन एवं श्रमश्री अलंकरण समारोह के दौरान ट्रेड यूनियन कॉन्सिल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस घोषणा के साथ पूरा सभा गृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और श्रमिकों को सम्मानित किया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!