Uncategorized

सहकारी समितियों का पुनर्गठन: मुंगेली में बनेंगी 5 नई कृषि साख समितियां, 23 अप्रैल तक दावा-आपत्ति का मौका – Mungeli News

15 अगस्त विज्ञापन



छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पुनर्गठन की योजना 2025 को मंजूरी दे दी है। यह योजना 3 अप्रैल 2025 को राजपत्र में प्रकाशित की गई है।

.

सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं हितेश श्रीवास के अनुसार, मुंगेली जिले में 5 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां बनाई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंकिंग सेवाएं और बेहतर होंगी।

प्रभावित सोसाइटी के सदस्य और संबंधित बैंक शाखाएं 23 अप्रैल तक अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय में तीन प्रतियां जमा करनी होंगी।

नोडल अधिकारी कार्यालय में भी मिलेगी जानकारी

पुनर्गठन योजना की विस्तृत जानकारी सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पटल पर लगाई गई है। यह जानकारी मूल समितियों के कार्यालय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुंगेली शाखा और नोडल अधिकारी कार्यालय में भी उपलब्ध है।

सहायक आयुक्त सहकारिता मुंगेली बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ मिलकर आपत्तियों की जांच करेंगे। इसके बाद प्रस्ताव संभागीय संयुक्त आयुक्त सहकारिता बिलासपुर को भेजा जाएगा। दावा-आपत्ति के निराकरण से असंतुष्ट पक्ष 7 दिन के भीतर बिलासपुर स्थित संयुक्त आयुक्त सहकारिता कार्यालय में अपील कर सकते हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!