Uncategorized

शादी समारोह में खाना परोस रहे लोगों को पिकअप से रौंदा, 5 लोग हुए घायल | एक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर किया रेफर

15 अगस्त विज्ञापन


यह भी पढ़ें

बालोद जिले के तालाबों और भिलाई-दुर्ग की प्यास बुझाने में तांदुला जलाशय हो गया खाली

घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

घटना के बाद वाहन चालक पोषणलाल पटेल फरार होने वाला था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। वहीं पांच घायलों में दो को मामूली चोट व तीन को ज्यादा चोट लगी है, जिसमें तोकेंद्र कुमार, दिनेश कुमार व योगेश कुमार शामिल हैं। योगेश को ज्यादा चोट लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने प्रार्थी घायल दिनेश की रिपोर्ट पर धारा 281 ए, 125 लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के लिए बारात जा रही एक दूल्हा गाड़ी कार और बाइक सवार युवक डोमेंद्र की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की जान नहीं बच पाई।

सड़क हादसे में भाजपा के युवा कार्यकर्ता डोमेन्द्र निषाद की मौत, रेंगाडबरी में मातम

डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेंगाडबरी के रहने वाले डोमेंद्र निषाद की विगत रात्रि राजनांदगांव के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके शव का गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक घटना अंबागढ़ चौकी मार्ग पर दनगढ़ क्षेत्र के ग्राम आड़ेझर के पास हुई, जिसके बाद घायल हालत में उनका इलाज किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें

बारात में लड़कियों से छेड़खानी के बाद जगन्नाथपुर में बवाल, चाकू और ब्लेड चले, कई युवा घायल

बारात में दूल्हे की कार से बाइक की भिड़ंत में हुआ था घायल

दरअसल वे शुक्रवार को दोपहर तीन बजे अपने एक रिश्तेदार को मोहला छोड़कर अपने गृह ग्राम रेंगाडबरी लौट रहे थे। इस दौरान शादी के लिए बारात जा रही एक दूल्हा गाड़ी कार और बाइक सवार युवक डोमेंद्र की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को राजनांदगांव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी जान नहीं बच पाई। रात में निधन हो गया। शनिवार को पीएम के बाद उनके शव को गृह ग्राम लाया गया। जहां अंतिम संस्कार हुआ। इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। 9 जुलाई 1999 को जन्मे मृतक डोमेंद्र निषाद पिता खोरबाहरा राम निषाद उम्र 25 वर्ष की अल्पायु में निधन से रेंगाडबरीवासियों में शोक की लहर है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!