रायपुर

सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, एक दिन में 30 लोगों को बनाया शिकार

15 अगस्त विज्ञापन

सारंगढ़ शहर में इन दिनों एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के अलग-अलग इलाकों में एक कुत्ता लगातार राह चलते लोगों को अपना निशाना बना रहा है। कुत्ते के काटने की कई घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में भय का वातावरण है।

आवारा कुत्ते के आतंक ने सुबह डिग्री कॉलेज मार्ग पर करीब 13 लोगों को अपना शिकार बनाया था, जो दिन भर में बढ़कर 30 पहुंच गई है। इसमें पुरुष, महिला और 5 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। एक ही दिन में इतने लोगों पर हमले के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।

कुत्ते के हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। फुटेज में गढ़ चौक, प्रतापगंज, जेलपारा इलाके में कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुत्ता लोगों के पीछे दौड़ते और उन्हें काटने की कोशिश करते नजर आ रहा है। इसके बाद शहर में कुत्ते को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

लगातार हमलों के बाद लोगों ने नगर पालिका से आवारा आतंक से बचाने के लिए रेस्क्यू कर राहत दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!