रायपुर
सरगुजा में रोड पे बिगड़ी खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों की मौत, एक गंभीर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर झरगवा मोड़ के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिलसिला स्थित एलुमिना फैक्ट्री से नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे तीन युवक सड़क किनारे बिना किसी संकेतक या लाइट के खड़े खराब ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराए।
15 अगस्त विज्ञापन



