रायपुर

सरगुजा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप:4 लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, चारों आरोपी अरेस्ट, इनमें एक नाबालिग

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। 4 लड़कों ने छात्रा और उसकी सहेली को आर्केस्ट्रा स्थल तक छोड़ने का झांसा देकर लिफ्ट दिया। दोनों को बाइक और स्कूटी में बैठाया गया। सहेली को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा दिया गया, लेकिन दूसरी लड़की को सुनसान जगह पर ले गए, वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गए। हालांकि, एक घंटे के भीतर चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में सुनील कुमार नागेश (19), मंगल राम (24), शैलेन्द्र लकड़ा (29) और एक नाबालिग शामिल है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, 5 अक्टूबर की रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 2 नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थीं। रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार 4 लड़कों ने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही। एक छात्रा बाइक और दूसरी स्कूटी पर बैठ गई। आरोपियों ने बाइक पर बैठी छात्रा को लुंड्रा पहुंचा दिया। वहीं, स्कूटी पर बैठी छात्रा को आरोपी कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। थाने में दर्ज कराई FIR पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना के अगले दिन लुंड्रा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एक आरोपी नाबालिग, सभी हिरासत में शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने अगासी से 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। एक आरोपी फरार था, जिसे देर रात पकड़ लिया गया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल जब्त की है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड और तीनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दूसरे लड़कों से बातचीत का शक, दोस्त से एसिड अटैक करवाया: कोचिंग में साथ पढ़े, डेढ़ साल रहा अफेयर, कोर्ट पहुंचते ही भीड़ ने पीटा छत्तीसगढ़ के बालोद में युवक ने हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड फेंका गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी यश सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!