अपराध

शराब विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में शराब को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने नाबालिग के सिर पर लकड़ी के छिलके से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के करीब 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का छिलका भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हितामेटा राऊतपारा निवासी नाबालिग 27 सितंबर की शाम करीब 6 बजे घर से गांव में घूमने निकला था। रात करीब 8 बजे वह बुधराम पोडियामी (44) के घर पहुंचा। यहां शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर बुधराम ने लकड़ी के छिलके से नाबालिग के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलने के बाद बारसूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई।

जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने शराब को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के छिलके से बालक के सिर पर वार करने की बात कबूल की।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का छिलका बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी बुधराम पोडियामी (44), निवासी हितामेटा राऊतपारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। उसे 28 सितंबर को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!