
गौरीशंकर गुप्ता/लैलूंगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर *संगम महिला संघ, लैलूंगा* द्वारा *चौथा वार्षिक महाधिवेशन* का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से *3000 से अधिक महिलाएँ* उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के *सशक्तिकरण, *“फसल बदलो – जीवन बदलो” अभियान*, **आजीविका डबरी, तथा **महिला उद्यमिता विकास* को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा *कतारबद्ध रैली* के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने *महिला सशक्तिकरण, **फसल बदलो – जीवन बदलो* और *आजीविका संवर्धन* से जुड़े नारों के साथ पूरे लैलूंगा क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ *दीप प्रज्वलन* के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद* उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में *श्री दीपक सिदार (जिला उपाध्यक्ष), **श्रीमती शांता भगत (जिला पंचायत सदस्य), **श्रीमती ज्योति भगत (जनपद अध्यक्ष), **श्रीमती शांता साय (पूर्व जनपद अध्यक्ष), **श्रीमती पूर्णवती पैंकरा (महिला एवं बाल विकास सभापति), **श्रीमती सहभागी गुप्ता (कृषि सभापति), **श्रीमती लोकेश्वरी सिदार (BDC पोटरा), **श्री मनोज सतपथी (भाजपा मंडल अध्यक्ष, लैलूंगा), **श्री भरत कौशिक (SDM, लैलूंगा)श्रीमती प्रीति नायडू (जनपद CEO), **श्री रितेश गुप्ता (परियोजना अधिकारी, ICDS), **श्री बलराम सोनवानी (BPM, बिहान), तथा **श्री राजीव लोचन देहुरी (विकासखंड संयोजक, PRADAN)* सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में *संगम महिला संघ, लैलूंगा की अध्यक्ष श्रीमती मुक्तामणि बेक* तथा *अंचल लैलूंगा की प्रमुख महिला नेता श्रीमती जानकी* सहित अनेक महिला नेतृत्वकर्ताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए *आजीविका संवर्धन, **धान के अलावा अन्य फसलों की खेती, **महिला उद्यमिता, **आजीविका डबरी, तथा विभिन्न **सरकारी योजनाओं* के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि महिलाएँ खेती में विविधता लाकर, आजीविका के नए अवसर अपनाकर और सामूहिक रूप से आगे बढ़ें तो वे आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बन सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और *सामुदायिक विकास तथा आत्मनिर्भरता* की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य सौभागी दशरथ गुप्ता,लोकेश्वरी सिदार,जनपद सदस्य,रामप्यारी सिदार, जनपद सदस्य, कौशल्या साहू जनपद सदस्य उपस्थित रहे

अंत में *संगम महिला संघ, लैलूंगा* के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।




