Uncategorized

संगीता सिन्हा ने संभाली महिला कांग्रेस की कमान: कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने आज राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, गैस सिलेंडर की कीमतों और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। संगीता सिन्हा ने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
“महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस” कांग्रेस ने कहा कि महिला कांग्रेस को संगठन मजबूत करने के साथ-साथ महंगाई और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है, लेकिन केंद्र सरकार राहत देने के बजाय लोगों को कम खर्च करने की सलाह दे रही है। बैज ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में व्यस्त रही और जनता महंगाई से जूझती रही। उन्होंने महिला कांग्रेस से 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक सक्रिय होने की अपील की। भूपेश बोले- “महंगाई के खिलाफ सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरना होगा” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिला कांग्रेस ने पहले भी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम किया है और अब महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर आंदोलन तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले भाजपा नेता गैस सिलेंडर लेकर विरोध करते थे, उसी तरह अब महिला कांग्रेस को भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!