अपराध

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से रेप, आरोपी आसिफ खान गिरफ्तार; दो बार कराया अबॉर्शन

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का महिला की शादी के बाद भी उससे अफेयर था।

कोरबा एएसपी लखन पटले ने बताया कि बालको थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला पहले से शादीशुदा है। उसका कहना है कि वह आरोपी को अपनी शादी से पहले से जानती थी और दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था।

पीड़िता के मुताबिक, शादी होने के बाद भी आरोपी ने उससे संपर्क बनाए रखा। उसने महिला को प्यार और शादी का भरोसा दिया और उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध इस हद तक बढ़ गए कि महिला अपने पति से अलग हो गई और उसकी शादी टूट गई।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि पति से अलग होने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। इसी भरोसे के चलते आरोपी उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान महिला 2 बार प्रेग्नेंट हुई। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उस पर दबाव बनाया और दोनों बार उसका अबॉर्शन करा दिया।

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब महिला को पता चला कि आरोपी किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि आरोपी ने परिवार की मौजूदगी में दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी और शादी की तैयारी कर रहा था।

यह जानकारी मिलने के बाद महिला ने आरोपी पर उससे शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। इसके बाद महिला ने बालको थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में केस दर्ज किया।

एएसपी लखन पटले के अनुसार, आरोपी आसिफ खान के खिलाफ रेप, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!