Uncategorized

RR vs DC Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका, ध्रुव जुरेल बने अक्षर का शिकार; रियान के साथ टूटी शतकीय साझेदारी

15 अगस्त विज्ञापन


08:26 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने 12वें ओवर में दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में 42 रन बनाकर लौटे। तीसरे विकेट के लिए जुरेल ने कप्तान पराग के साथ 102 रनों की साझेदारी निभाई। अब बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं।

08:21 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: रियान पराग का अर्धशतक

राजस्थान के कप्तान रियान पराग आज फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 10वें आईपीएल मैच में पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 32 गेंदों का सहारा लिया। फिलहाल वह ध्रुव जुरेल के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

08:04 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और राजस्थान ने छह विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल और रियान पराग क्रीज पर हैं।

07:41 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: वैभव भी आउट हुए

राजस्थान को दूसरा झटका काइल जैमीसन ने पारी के दूसरे ओवर में दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने रियान पराग आए हैं।

07:34 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को पहले ही ओवर में स्टार्क ने दिया झटका

राजस्थान को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। अब वैभव का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।

07:31 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:08 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार।

07:01 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने बताया कि रवि बिश्नोई को दसुन शनाका की जगह मौका मिला है, वह इम्पैक्ट प्ले। वहीं, शुभम दुबे भी खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। उन्हें दुष्मंथा चमीरा की जगह मौका मिला है। वहीं, डेविड मिलर आज के मैच नहीं खेलेंगे। पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा एकादश का हिस्सा हैं।

06:36 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान का मजबूत पक्ष

  • राजस्थान का शीर्ष क्रम काफी आक्रामक रहा है। 
  • युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी डर के जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का शुरू से ही डटकर सामना किया है तो वहीं यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
  • राजस्थान के लिए एक और सकारात्मक बात यह है कि धीमी शुरुआत के बाद अब उनका मध्य क्रम भी लय में लौट आया है।

06:36 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: गेंदबाजी विभाग होगा मजबूत

गेंदबाजी के मोर्चे पर दिल्ली के लिए कुछ अच्छी खबरें भी हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक मई से खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लुंगी एनगिडी के उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टार्क का टीम में शामिल होना दिल्ली के लिए एक बहुत ही जरूरी और सही समय पर मिला सहारा साबित हो सकता है। उम्मीद है कि वे काइल जैमीसन या दुष्मंता चमीरा में से किसी एक की जगह लेंगे। 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!