Uncategorized

रायपुर में नाबालिग लड़की की चोरों ने की थी हत्या: दुर्ग के होटल में रेप करने के बाद आरोपियों ने की थी हत्या, शव राजेंद्र नगर में फेंककर हुए थे फरार; 28 दिन बाद गिरफ्तार – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में 22 नवंबर को मिले नाबालिग लड़की की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में दो फरार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

.

आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा हरीश और राहुल बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग किशोरी के साथ दुर्ग के एक होटल में दरिंदगी की गई और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

नाबालिग का शव मिलने के बाद जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

पुलिस के अनुसार, मृतिका की लाश 22 नवंबर को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक खुले मैदान में संदिग्ध हालत में मिली थी। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले तकनीकी और मुखबिर इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त करके पीएम के लिए भेजा था।

पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त करके पीएम के लिए भेजा था।

पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुर्ग के एक होटल में ले गए थे, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को रायपुर लाकर खुले मैदान में फेंक दिया गया।

हत्या करने वाले आरोपी आदतन चोर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के नामी चोर बताए जा रहे हैं। उनके कब्जे से करीब 50 से 60 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि यह जेवरात विभिन्न चोरी की वारदातों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी और किन-किन अपराधों में शामिल रहे हैं।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या और चोरी से जुड़े सभी पहलुओं का विस्तृत खुलासा किया जा सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!