Uncategorized
रायपुर में बढ़ रहा युवाओं में हाइपरटेंशन का खतरा, 20 साल में 5 गुना बढ़े मामले, वजह जान कर हो जायेंगे हैरान | Raipur Youth Hypertension Cases Rise 5x In 20 Years

डॉक्टरों के अनुसार हाइपरटेंशन केवल रक्तचाप की समस्या नहीं है, बल्कि यह हृदय, मस्तिष्क और किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है। इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में यह किडनी रोग या हार्मोनल असंतुलन का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। इसलिए लगातार हाई बीपी रहने पर समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने युवाओं को सलाह दी है कि वे संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव से दूर रहें, ताकि इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।
15 अगस्त विज्ञापन




