Uncategorized

बदमाशों की पिटाई से नीला पड़ा शरीर, मौत: दिनदहाड़े युवक को उठाकर ले गए, अधमरा छोड़कर भागे; पुलिस की लापरवाही से गई जान – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन


बदमाशों की पिटाई से हुई युवक की मौत। पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीमावर्ती गांव में कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया। जिसके बाद बेरहमी से उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। युवक बैंक में पैसा जमा करने के लिए गया था, लौटते समय यह घटना हुई। घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्

.

पुलिस ने अपहरण की जानकारी पर एफआईआर दर्ज की और परिजन को जाने के लिए कह दिया। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करती तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती और वो बच जाता। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई, हालांकि जांच जारी है।

पिटाई के बाद युवक का शरीर पूरा नीला पड़ गया था।

अब जानिए पूरा मामला

तखतपुर से लगे ग्राम बरेला निवासी राजकुमार धुरी (21) बिलासपुर के टिकरापारा में ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार (26 दिसंबर) दोपहर 3 बजे वह बरेला पंजाब नेशनल बैंक रुपए जमा करने के लिए गया था। जैसे ही रुपए जमा करके बैंक से बाहर निकला।

कार सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में किडनैप कर साथ ले गए। परिजनों को किडनैपिंग की सूचना मिलने के बाद वे उसकी तलाश कर ही रहे थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। लेकिन, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के बजाय परिजन को खाली हाथ लौटा दिया।

आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर भाग गए थे। शरीर में गंभीर चोट के निशान थे।

आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर भाग गए थे। शरीर में गंभीर चोट के निशान थे।

अधमरा छोड़कर भाग निकले हमलावर

शाम करीब 6 बजे हमलावर युवक उसे घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। राजकुमार अधमरा हो चुका था, उसके शरीर पर लाठी-डंडे से वार के ढेरों निशान थे। वह दर्द से कराह रहा था।

उसकी हालत देखकर परिजन तत्काल उसे लेकर तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र रवाना पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तखतपुर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छोड़ने वालों को भाई ने देखा, पुलिस से बोला-पहचान लूंगा

मृतक राजकुमार धुरी को युवक शाम को उसके घर छोड़ने आए थे। उन्हें मृतक के छोटे भाई ने देखा है। उसने पुलिस को बताया कि हमलावरों को देखते ही वो पहचान लेगा। पुलिस घटना स्थल पर लगे सभी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जरहागांव पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते हत्या की आंशका

जरहागांव पहुंचे परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने कुछ ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते वारदात होने की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले में सभी एंगल पर जांच कर रही है। जरहागांव थाना प्रभारी अभिषेक पैकरा ने बताया कि युवक को किडनैप करने वालों की संख्या पांच से अधिक है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के बरेला वार्ड 13 के राजकुमार धुरी (20 साल) का 26 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे चार-पांच युवकों ने अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने उसे पंजाब बैंक के पास जबरदस्ती कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले गए, जहां बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता बोले- समय पर कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान

मृतक के पिता ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे और राजकुमार की माता जरहागांव थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें वापस लौटा दिया। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर रिपोर्ट लेकर जांच करती, तो शायद राजकुमार की जान बच सकती थी।

थाना प्रभारी नंद लाल पैकरा ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है और परिजन थाने आए थे, लेकिन रिपोर्ट लिखाए बिना चले गए। पुलिस अब परिजनों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!