Uncategorized
रायगढ़ में भीषण अग्निकांड, कबाड़ गोदाम से शोरूम तक पहुंची लपटें, देखते ही देखते 43 बाइक स्वाहा | Showroom Fire 43 Bikes Burned Down

Raigarh fire incident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार को बड़ा अग्निकांड हो गया, जब छातामुड़ा रोड स्थित कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास का हीरो बाइक शोरूम भी इसकी चपेट में आ गया, जहां 43 नई-पुरानी बाइकें जलकर राख हो गईं। आग से बचाने के लिए बाहर निकाली गई 2-3 बाइक चोरी होने की भी खबर सामने आई है। फिलहाल 11 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन जांच अभी जारी है।
15 अगस्त विज्ञापन




